फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Votes rained through the cover of the veil

UP Nikay Chunav 2023: देवरिया में घूंघट की ओट से बरसे वोट, बढ़ता गया मतदान प्रतिशत

Fri, 05 May 2023 01:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो राजीव यादव, देवरिया।
राजीव यादव, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 05 May 2023 01:31 PM IST
विज्ञापन
Votes rained through the cover of the veil
बरियारपुर के रघुनाथपुर में मतदान के लिए खड़ी महिलाए।संवाद

नगर निकाय चुनाव में आधी आबादी में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। घर के रोजाना के कार्यों को भूलकर नगर की सरकार बनवाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। चाहे जिला मुख्यालय हो या अन्य उपनगर या ग्रामीण क्षेत्रों में नए बने नगर पंचायत, सभी जगहों पर वोट डालने के लिए महिलाओं में सबसे ज्यादा उत्साह रहा। पोलिंग बूथों पर इनकी लंबी कतारें लगी नजर आईं। वह घूंघट की ओट में वोट करने के लिए दहलीज लांघ कर घर से मतदान करने निकलीं।

विज्ञापन


कभी चौका चूल्हा तक सिमट कर रहने वाली आधी आबादी अब लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने लगी हैं। वह मताधिकारी का प्रयोग करने में भी पीछे नहीं हट रही हैं। जनपद के दो नगर पालिका व 15 नगर पंचायतों की सरकार बनाने में इस बार महिला मतदाताओं की भूमिका अहम साबित होने जा रही है। बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान यह दिखा भी और निकाय राजनीति का हिसाब किताब लगाने वाले ही कह रहे आधी आबादी जिस तरफ रुख करेगी, उस प्रत्याशी की जीत की संभावनाएं अधिक होंगी।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना भी था कि नगर निकायों में अच्छी सड़क, नाली, पानी-बिजली का बेहतर इंतजाम हो, इसके लिए उन्होंने मतदान करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बीआरसी सदर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मतदान करने आईं संगीता देवी ने बताया कि ससुराल में पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है। हम चाहते हैं कि हमारे वोट से नगर की मजबूत सरकार बनें, जो शहर में अच्छी सड़क, जल निकासी की व्यवस्था, नालियों की प्रतिदिन साफ-सफाई, बिजली एवं जर्जर तार व पोल को बदलवाने का इंतजाम करने में सक्षम हो और आम लोगों की समस्याओं को सुनें और उसे दूर करने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांस देवरिया की मानसी शर्मा ने बताया कि ससुराल में रहकर वह पहली बार मतदान कर रही हैं। बाहर निकलने में पहले थोड़ी झिझक महसूस हो रही थी, लेकिन ससुराल के सभी लोगों ने इसके प्रति उत्साह बढ़ाया तो घूंघट करके मतदान करने चली आई। उधर, शहरी क्षेत्रों में गली-मोहल्ले की महिलाएं समूह बनाकर मतदान केंद्रों पर जाती देखी गईं। बूथ पर महिलाओं ने वोट डालने के लिए अपने घर के कामकाज भी बाद में निपटाए।


आदर्श कन्या जूनियर विद्यालय छोटा पार्क न्यू काॅलोनी में मतदान करने आईं ललिता सिंह, श्री गांधी जूनियर विद्यालय नगरपालिका रोड में आईं सरस्वती देवी ने बताया कि वोट डालने का अधिकार हमें दिया गया है। हमने बिना दवाब के इस अधिकार का प्रयोग किया है। साथ ही स्वच्छ छवि, शिक्षित, सबके सुख-दुख में खड़ा रहने वाले, नशा न करने वाले उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। इस अधिकार का प्रयोग सभी महिलाओं को करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed