फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Voters troubled by the mess of the list

Deoria News: सूची की गड़बड़ी से परेशान हुए मतदाता

Fri, 05 May 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Voters troubled by the mess of the list
भाटपाररानी। नगर निकाय चुनाव के दौरान बृहस्पतिवार को मतदाता सूची में दर्ज नामों को लेकर सभी वार्डों के मतदाता पूरे दिन परेशान रहे। मतदाताओं का आरोप था कि इस बार मतदाता सूची में ऐसे नाम दर्ज हुए हैं, जिन्हें वार्ड के मतदाता जानते तक नहीं और न ही वे यहां के निवासी हैं। उनका आरोप था कि उनके वार्ड में अनेक पुरुषों और महिलाओं का नाम ही नहीं है। सोहनपार के जयप्रकाश, रामाधार, पोखरा पार के संजय, बसंत कुमार, गुदरी बाजार के विनोद, राधेश्याम, पिंकी देवी आदि ने बताया कि उनका और उनके पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची में नहीं है। इसे लेकर मतदाता दिनभर परेशान रहे। उन्होंने आरोप लगाया है कि जानबूझकर उनका नाम किसी ने कटवा दिया है। जबकि वे वर्षों से मतदान करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed