फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Voters should not face any problem

Deoria News: मतदाताओं को न होने पाए कोई दिक्कत

Thu, 27 Apr 2023 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Voters should not face any problem
लार में ओके ऍम इंटर कालेज में बने बूथ का निरीक्षण करते डीएम एसपी
डीएम बोले- कोई परेशानी हो तो बताएं, शीघ्र दूर करेंगे
विज्ञापन

-डीएम-एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण, खामियों को जल्द ठीक करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। निकाय चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने बुधवार की दोपहर में बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप बनाने के निर्देश दिए।
करीब एक घंटे के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। एसपी ने सकुशल चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस कर्मियों को सक्रिय रहने को कहा। डीएम ने वहां मौजूद लोगों से बात की और पूछा कि कोई समस्या हो तो बताएं, तुरंत दूर करेंगे।
विज्ञापन

डीएम जेपी सिंह सबसे पहले नगर के मठ परिसर स्थित देवराष्ट्र माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां कमरे के अंदर गए तो देखा की कक्षाओं में फिक्स बेंच है। मतदान बूथ पर लोगों को दिक्कत होगी। उन्होंने बेंच को सुविधा अनुसार हटाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओके एम इंटर काॅलेज में पांच बूथ एक ही पास मिले। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा से कहा कि अगर कमरे उपलब्ध हों तो बूथ को अलग-अलग कर दिया जाए। ताकि मतदाताओं की भीड़ एक जगह एकत्रित न हो। इससे मतदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
फतेहनगर वार्ड स्थित दर्सगाह इस्लामिया मदरसा का डीएम ने हाल जाना। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद बूथ को अलग-अलग करने को कहा। एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिसकर्मियों को चुनाव के दौरान सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, सीओ देव आनंद, तहसीलदार भागीरथी सिंह, ईओ राजननाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
....
डीएम बोले, कोई परेशानी हो तो बताएं
दर्सगाह इस्लामिया में निरीक्षण के दौरान डीएम जेपी सिंह ने वार्ड के लोगों से बात की। इस पर उन्होंने पूछा कि कोई परेशानी हो तो बताएं। वहीं एसपी संकल्प शर्मा ने पूछा कि कोई विवाद तो कभी नहीं हुआ है यहां। तभी एक निवर्तमान सभासद ने कुछ वर्षों पूर्व मतदान के दौरान नोकझोंक होने की जानकारी दी।
....
लार बीआरसी बनेगा माॅडल बूथ
नगर स्थित लार बीआरसी को माॅडल बूथ बनाया जाएगा। इसे फूल गुब्बारों से सजाया जाएगा। वहीं मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। जहां मतदान के बाद लोग सेल्फी लेंगे।

...
13 केंद्रों पर बनें 38 बूथ
नगर पंचायत चुनाव कराने के लिए नगर में 13 केंद्र बनें हैं। इसमें कुल 38 बूथ हैं। हालांकि पिछले चुनाव में 39 बूथ बनाया गया था। इस बार 38 बना है। इसकी वजह यह है कि दर्सगाह इस्लामिया में तीन बूथ थे। तकरीबन चौदह सौ के करीब मतदाता थे। इस बार यहां मात्र दो बूथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed