फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Voter names could not be added due to negligence of BLO

Deoria News: बीएलओ की लापरवाही से नहीं जुड़ पाए मतदाताओं के नाम

Wed, 31 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 31 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Voter names could not be added due to negligence of BLO
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के एक दर्जन गावों में बीएलओ की लापरवाही के चलते मतदाताओं के नाम वोटरलिस्ट में नहीं जुड़ पाए हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इसके पीछे बीएलओ की लापरवाही बताई है। क्षेत्र के चक सराय बदल दास, सुबिखर, बारीपुर, गुद्दी चकिया, अखनपुरा, देवरिया दूबे, लोहरा, बैरौना, मुंडेरा सहित एक दर्जन गावों में संबंधित बीएलओ की लापरवाही के चलते मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित हो गए हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके पूर्व बीएलओ सिर्फ आश्वासन देते रहे। बारीपुर के पूर्व प्रधान रामप्रवेश यादव ने बताया कि बीएलओ की घोर लापरवाही के चलते गांव सभा के करीब 100 से ऊपर मृतकों के नाम मतदाता सूची में हैं। वहीं कई जीवित लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। इससे ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। पूर्व प्रधान रामप्रवेश यादव ने एक लिखित शिकायती पत्र डीएम को देकर समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed