{"_id":"6aa6f8693b10163a6e09f58d","slug":"young-man-caught-while-out-to-deliver-money-on-commission-deoria-news-c-208-1-deo1049-191717-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कमीशन पर रकम पहुंचाने निकला युवक पकड़ा गया, 30.23 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कमीशन पर रकम पहुंचाने निकला युवक पकड़ा गया, 30.23 लाख बरामद
Mon, 14 Sep 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। वैशाली एक्सप्रेस से गोरखपुर जा रहे राजस्थान के एक युवक के बैग से जीआरपी ने रविवार को 30 लाख 23 हजार 200 रुपये बरामद किए। युवक रकम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह भाई के कहने पर अलग-अलग लोगों तक रुपये पहुंचाता है। इसके बदले कमीशन लेता है। जीआरपी ने नकदी कब्जे में लेकर आयकर विभाग को मामले की जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार, ट्रेन नंबर 15565 वैशाली एक्सप्रेस में देवरिया सदर से गोरखपुर जंक्शन के बीच यात्रियों के सामान और अवैध नकदी के परिवहन को लेकर चेकिंग की जा रही थी। करीब साढ़े तीन बजे एक युवक संदिग्ध लगा। उसके बैग की जांच की गई तो नोटों की कई गड्डियां मिलीं। गिनती में कुल 30 लाख 23 हजार 200 रुपये निकले। युवक ने अपना नाम मुकेश शर्मा (21) निवासी बीनादेसर गांव, जिला चूरू, राजस्थान बताया।
पूछताछ में मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसे गोरखपुर में एक व्यक्ति को 30 लाख रुपये देने थे। उसने यह भी कहा कि अपने भाई के कहने पर वह अलग-अलग पार्टियों तक रकम पहुंचाता है और इसके बदले कमीशन मिलता है। रकम के स्रोत और लेनदेन से जुड़ा कोई दस्तावेज वह नहीं दिखा सका। इसके बाद जीआरपी युवक और नकदी को देवरिया जीआरपी थाने ले आई।
विज्ञापन
देवरिया जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रकम कहां से आई और गोरखपुर में किसे दी जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। आयकर उपनिदेशक जांच, गोरखपुर यूनिट को भी सूचना दे दी गई है। आयकर विभाग रकम के स्रोत और उससे जुड़े लेनदेन की जांच कर रहा है।