{"_id":"657f413ff6bf04c0470495b4","slug":"voter-list-publication-on-5-january-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-15262-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
Mon, 18 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
नौ हजार नाम बढ़ाने तो चार हजार काटने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह इलेक्शन मोड में चल रहा है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाने के बाद नए मतदाताओं का सूची में नाम फीड करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत सूची में नौ हजार नए मतदाताओं के नाम फीड हो रहे हैं। वहीं, करीब चार हजार मतदाताओं के नाम जो बाहर हैं या जिनकी मौत हो चुकी है, विलोपित किया जाएगा।
रुद्रपुर के उप जिलानिर्वाचन अधिकारी व एसडीएम रत्नेश त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता सूची के जेंडर रेसियो में व्यापक सुधार हुआ है। इस बार मतदाता सूची में एक हजार पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की संख्या 934 हो गई है। जबकि पुरानी सूची में यह आंकड़ा 920 का रहा है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को कर दिया जाएगा। इस बार मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या तीन लाख 16 हजार के करीब होगी। इसमें लगभग 1,52,715 महिला और 1,63,285 पुरुष मतदाता होंगे। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए अभियान चलाकर अंतिम बार नौ दिसबंर को मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
बताया कि मतदाता सूची से मृत और बाहर रहने वाले मतदाताओं को विलोपित करने के लिए सूची तैयार कर ली गई। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए चुनाव आयोग से आरओ का प्रशिक्षण हो रहा है। आयोग शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए संकल्पित है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।