फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   voter jagrukta

Deoria News: मतदाता शपथ दिलाकर जागरूक किया

Wed, 07 Feb 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
voter jagrukta
भटनी के बीआरसी में मतदाता जागरूक शपथ लेते शिक्षक
फोटो समाचार...-- लोकतंत्र को मजबूत करने को सबकी भागीदारी आवश्यक बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के बीआरसी परिसर में मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शिक्षकों को शपथ दिलाकर जागरूक किया गया। इस दौरान शिक्षकों को अपने आसपास तथा परिवार के सदस्यों को भी आगामी चुनाव में मतदान करने तथा लोभ आदि से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। बीआरसी परिसर में प्रशिक्षण के लिए उपस्थित शिक्षकों के बीच स्वीप प्रभारी ओपी शुक्ल ने शपथ दिलाई।
ओपी शुक्ल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन विभाग लोगों के बीच अलग-अलग माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहा है। क्षेत्र में ईवीएम तथा वीवीपैट का भी चौक चौराहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ आदि के जरिए मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख रूप से मारुति नंदन, प्रमोद कुमार ओझा, विशाल सिंह, जेपी चौरसिया, ब्रजेश कुमार, अवधेश रावत, छोटे लाल यादव, विवेकानंद, चतुर्भुज पांडेय, संजय कुमार दूबे, रवि कुमार, यामिनी राय, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, नागेंद्र कुमार यादव, अनीता शर्मा, प्रेमशीला, प्रीति, सुनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed