फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Volleyball player Ananya becomes a Sub-Inspector in the UP Police.

Deoria News: यूपी पुलिस में अब सब इंस्पेक्टर बनी वॉलीबाल खिलाड़ी अनन्या

Fri, 09 Oct 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 09 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Volleyball player Ananya becomes a Sub-Inspector in the UP Police.
वॉलीबॉल खिलाड़ी अनन्या राय को नियुक्ति पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ
रुद्रपुर। रुद्रपुर की अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी अनन्या राय ने खेल के साथ सरकारी सेवा में भी नई उपलब्धि हासिल की है। खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर उनका चयन हुआ है। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उपलब्धि की खबर से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सराव इंटर कॉलेज में शिक्षक राजेश राय की बेटी अनन्या ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2014 में यूथ एशियन चैंपियनशिप, 2016 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप और 2017 में ब्रिक्स गेम्स में भारतीय टीम की कमान संभाली थी।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में एशियन गेम्स के कैंप के लिए भी उनका चयन हुआ मगर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकीं। अनन्या ने नेशनल चैंपियनशिप, नेशनल गेम्स और अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं। वर्तमान में वह बंगाल टीम की कप्तानी कर रही हैं। यूपी पुलिस में चयन से पहले वह वर्ष 2020 से कोलकाता में भारतीय डाक विभाग में सहायक पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की युवा खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed