फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Digital work boycott by Lekhpals

Deoria News: लेखपालों का डिजिटल कार्य बहिष्कार

Fri, 09 Oct 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 09 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Digital work boycott by Lekhpals
देवरिया। उप्र लेखपाल संघ के प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर लेखपालों ने आंदोलन शुरू किया है। जिले के सभी पांचों तहसील में लेखपालों ने बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने सभी आधिकारिक व्हाट्सएप समूह छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कार्यरत लेखपालों ने अपना सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया। सभी ने इसका स्क्रीनशॉट अपने संघ के समूह में साझा किया। जिलाध्यक्ष भालेंदु सिंह ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मांगी है। इससे लेखपाल कार्य बहिष्कार करने पर मजबूर हुए हैं। सरकार जब तक मांगें नहीं मानेगी तब तक हम रणनीति के तहत प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार आंदोलन करते रहेंगे। लेखपालों के इस बहिष्कार से कई महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाएं प्रभावित होंगी। आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र बनाने का कार्य ठप हो जाएगा। वरासत से संबंधित डिजिटल कार्य भी पूरी तरह बंद रहेंगे। इन सेवाओं पर निर्भर आम नागरिकों को अब इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यह बहिष्कार सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करेगा। इस अवसर पर उप्र लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भालेंदु सिंह, जिलामंत्री कृष्ण यादव, देवरिया सदर के तहसील अध्यक्ष दिवाकर झा, राजीव कुमार, आनंद कुशवाहा, विवेकानंद, बृजेश, जितेंद्र, अर्जुन, उपेंद्र, महेंद्र, नेहा सिंह, दीपिका कुशवाहा, ज्योति मल्ल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed