{"_id":"673ba2aa151285db4d0f49a6","slug":"vishals-mother-said-the-killers-made-her-lap-deserted-deoria-news-c-208-1-sdn1004-140135-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विशाल की मां ने कहा- हत्यारों ने सूनी कर दी गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विशाल की मां ने कहा- हत्यारों ने सूनी कर दी गोद
Tue, 19 Nov 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। विशाल के परिजनों ने घटना के दूसरे दिन घर पहुंचे एडीजी, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रशासन के आला अधिकारियों से शीघ्र हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
पिता विनीत सिंह इकलौते पुत्र के मौत से सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि घर के चिराग के चले जाने से पूरा घर गहरे सदमे में हैं। मेरे बेटे की हत्या नामजद तीनों आरोपियों ने छात्र राजनीति को लेकर की है। कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने मेरे बेटे के साथ मारपीट भी की थी।
मां विजय लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हत्यारों ने मेरी कोख उजाड़ दी, जब तक उनके करतूतों की सजा नहीं मिलती है मैं चैन से नहीं रहूंगी। विशाल की बहन ने कहा कि मेरे इकलौते भाई की मृत्यु हो जाने से पूरा घर वीरान हो गया है।
विज्ञापन
अब मैं किसके कलाई पर राखी बांधूगी। दूसरे दिन भी विशाल के घर शुभचिंतकों आना जाना लगा था। विशाल के घर से उसके परिजनों की रह रहकर रोने की आवाज सुनाई दे रही थी थी। इधर विशाल हत्याकांड में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को उठाया हैं।
पुलिस टीम पूछताछ के बाद उन्हें साथ में लेकर छापेमारी कर रही है। उठाए गए लोगों में एक नामजद आरोपी भी शामिल है। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ बोल नहीं रही है।