फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vishal's father met SP for the arrest of conspirator Vinod

Deoria News: साजिशकर्ता विनोद की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले विशाल के पिता

Tue, 17 Dec 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Vishal's father met SP for the arrest of conspirator Vinod
देवरिया। छात्र नेता विशाल सिंह की हत्या में फरार इनामी साजिशकर्ता विनोद जायसवाल अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी व हत्याकांड में शामिल अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए सोमवार को विशाल के पिता विनीत सिंह एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीन आरोपी व फरार साजिशकर्ता के अलावा अन्य के भी शामिल होने का अंदेशा है। उन्होंने एसपी से अज्ञात की पहचान कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। हौली बलिया गांव में घर से बुलाकर छात्र नेता विशाल सिंह की 16 नवंबर की रात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। विशाल के पिता ने कहा कि एसपी से कहा कि चौथा आरोपी अभी भी फरार है। इस पर एसपी ने शीघ्र गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया। विनीत सिंह ने कहा कि छह से सात मिनट में मेरे बेटे की हत्यारोपियों निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस घटना में अन्य भी शामिल है। पुलिस को दी तहरीर में अज्ञात लोगों के होने का अंदेशा जताया गया था। उन्होंने एसपी से अपने स्तर से इस मामले की जांच करते हुए अज्ञात लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विनीत हुए भावुक, कहा- न्याय नहीं मिला तो करेंगे आत्मदाह
एसपी संकल्प शर्मा से मिलने के बाद विनीत सिंह ने कहा कि पुलिस तीन हत्यारोपी को जेल भेज चुकी है। अभी भी एक फरार चल रहा है। जिसकी जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन एसपी ने दिया है। उन्होंने बताया कि मेरे बेटे ने हत्या से कुछ देर पहले अपनी मां से बात की। उसने राहुल अली के साथ होने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद जब उसकी मां ने फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। पुलिस अज्ञात की पहचान करे तो इस घटना का पूरी तरह से पटाक्षेप हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस से अगर न्याय नहीं मिला तो वह पूरे परिवार सहित यहीं पर आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

असुरक्षित महसूस कर रहा था विशाल
विशाल सिंह के पिता ने बताया कि हत्या से पहले उनकी विशाल से बात हुई थी। वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा था। उसने बताया था कि वह लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहा है। वह एएसपी से इस संबंध में आकर मिला भी था। विशाल ने जो आशंका जाहिर की थी वह सत्य हो गई। इसके बाद विशाल के पिता भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed