{"_id":"631e23b61180c5430717bb27","slug":"villagers-protested-against-electric-corporation-deoria-news-gkp4501668138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैना में ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैना में ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैना में ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग किया जाम
बिजली की चपेट में आने से बैल की मौत से नाराज थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के पैना गांव में रविवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से बैलगाड़ी में जुते एक बैल की मौत हो गई। किसी तरह लोग बैलगाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाए। बैल की मौत से नाराज लोगों ने बिजली निगम की लापरवाही और मुआवजे को लेकर रामजानकी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
पैना गांव निवासी योगेंद्र यादव पुत्र स्व. नारायण बैलगाड़ी पर तिल की फसल लादकर खेत से वापस घर आ रहे थे। वह गांव में पहुंचे थे। इसी बीच बैलगाड़ी सड़क किनारे पानी में चली गई। पानी में पोल से करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में बैलगाड़ी में जुता बैल आ गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते, वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के फोन करने पर बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी नहीं उठाए। इसके बाद ग्रामीण सड़क पर उतर गए।
सभी विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे धरना समाप्त हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली का तार बदलने का कार्य चल रहा है। निगम कर्मियों की लापरवाही के चलते पोस्ट ऑफिस से दक्षिण लोहे के चौथे खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे बैल की मौत हो गई। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि करंट की जद में आने से बैल की मौत हो जाने से ग्रामीण निगम के खिलाफ सड़क पर उतर गए थे। जिन्हें समझा-बुझाकर जाम खाली कराया गया है।