फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers of Deidiha demonstrated over broken road, created ruckus

Deoria News: टूटी सड़क को लेकर देईडीहा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, काटा बवाल

Tue, 20 Aug 2024 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Deidiha demonstrated over broken road, created ruckus
बरहज के देईडीहा गांव में टूटी सड़क को लेकर प्रदर्शन करते लोग   संवाद
सड़क मरम्मत न होने पर करेंगे व्यापक आंदोलन, विभाग पर लापरवाही का लगा रहे थे आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के देईडीहा के ग्रामीणों ने सोमवार को टूटी सड़क को लेकर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी गांव को जाने वाली मुख्य सड़क सही न किए जाने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी गई। ग्रामीण विभाग पर सड़क की उपेक्षा करने और लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।

देईडीहा गांव के दो दर्जन से अधिक की संख्या में ग्रामीण टूटी सड़क पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि दो वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के लिए टेंडर हुआ था। इसके बावजूद सड़क का मरम्मत कार्य नहीं शुरु हो सका। बरहज बाईपास से गांव को जाने वाली बदहाल मुख्य सड़क पर लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। यह भी कहना है कि आए दिन सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। वहीं साइकिल, बाइक, पंप सेट आदि खराब हो जा रहे हैं। मौके पर योगेश कुशवाहा, नंदलाल विश्वकर्मा, रिशू कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, शुभम राज, नन्हें तिवारी, सतीश, निखिल, हरित आदि मौजूद रहे। एसडीएम अंगद यादव ने बताया कि विभाग से संपर्क कर लोगों की सहूलियत के लिए सड़क दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed