{"_id":"689b82bf4239eb716908151a","slug":"villagers-in-sarayu-dahshat-cutting-down-to-dharampur-near-mohan-setu-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-160715-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोहन सेतु के पास धरमपुर तक कटान कर रही सरयू, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोहन सेतु के पास धरमपुर तक कटान कर रही सरयू, दहशत में ग्रामीण
Tue, 12 Aug 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
बरहज थाना घाट पर बह रही नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में 30 सेमी की कमी आई है। नदी के पीछे हटने पर मोहन सेतु के दक्षिणी आखिरी पाए से धरमपुर तक सरयू जगह-जगह कटान कर रही है। इससे लोग हलकान हैं।
सरयू में पानी बढ़ने पर राप्ती भी उफान पर है। नदी का पानी परसियां-विशुनपुर देवार के दसरसरिया, भरटोला, नकिहवां, धोबीपुरा सहित आधा दर्जन मोहल्लों तक पहुंच गया है। भदिला प्रथम गांव पानी से घिर जाने के कारण टापू बना हुआ है।
दो दिन से 10 सेमी की रफ्तार से नदी पीछे हट रही हैं। हालांकि, तटवर्ती गांवों के लोगों की दुश्वारियां ज्यों की त्यों बनी हुई है। तटवर्ती गांव के जवाहिर यादव, रमाशंकर यादव, छोटेलाल, शंकर प्रसाद, मंजनाथ, विनय यादव आदि का कहना है कि कटान रोकने के लिए समय से ठोस इंतजाम नहीं कराया गया तो नदी पुल से और दक्षिण होकर बहने लगेगी।