फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers demanded construction of concrete bridge at Mohra-Bairian Ghat

Deoria News: ग्रामीणों ने की मोहरा-बैरियां घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग

Thu, 08 Jun 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Villagers demanded construction of concrete bridge at Mohra-Bairian Ghat
उपमुख्यमंत्री ने महेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि, नेताओं का रहा तांता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मदनपुर क्षेत्र के मोहरा गांव निवासी और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के पिता महेंद्र सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शरीक होने बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक उनके घर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। करीब 18 मिनट तक रहे उपमुख्यमंत्री को देखने के लिए लोगों की होड़ लगी रही।

11.40 मिनट पर उपमुख्यमंत्री का उड़नखटोला मोहरा गांव पहुंचा। हेलीपैड से उपमुख्यमंत्री दरवाजे तक कार से गए। यहां गांव में करीब 18 मिनट तक रहे। ग्रामीणों की ओर से डॉ. संजय सिंह सोलंकी ने मोहरा-बैरियां घाट पर पक्के पुल निर्माण और क्षेत्र के अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग की। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, संगीत सोम, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह, अजय मणि, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, विभ्राट चंद कौशिक, विधायक दीपक मिश्र शाका, मनोज सिंह, अखंड प्रताप सिंह, चंद्रदीप सिंह, विभव सिंह, राजेश सिंह, अंजनी सिंह ने महेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। इस दौरान डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी डॉ. संकल्प शर्मा, एएसपी राजेश कुमार सोनकर, एसडीएम बरहज योगेश कुमार, तहसीलदार अश्वनी कुमार, सीओ रुद्रपुर जिलाजीत, इंस्पेक्टर मदनपुर राजू सिंह, लालजी यादव और बृजेश मिश्र आदि मुस्तैद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed