फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers beat up bike riders who were chasing a truck driver.

Deoria News: ट्रक चालक को दौड़ा रहे बाइक सवारों को ग्रामीणों ने पीटा

Sat, 27 Sep 2025 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Sep 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Villagers beat up bike riders who were chasing a truck driver.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। ट्रक चालक को शुक्रवार को दौड़ा रहे बाइक सवार चार लोगों को ग्रामीणों ने घेर लिया। दो मौके से भाग निकले, जबकि दो को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। दोनों भाग कर एक घर में छिप गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल भेजवाया, जबकि ट्रक चालक को ग्रामीणों ने अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक चालक महुआडीह चौराहे से देवरिया की ओर जा रहा था। महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा और परसौना के बीच में दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उसे जबरन रोक लिया।
विज्ञापन

चारों ने ट्रक चालक की पिटाई शुरू कर दी। वह किसी तरह ट्रक लेकर देवरिया की ओर भाग निकला। चोट अधिक लग जाने से उसने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बलियवा गांव के पास ट्रक रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश फिर से उसकी पिटाई करने के लिए ट्रक से खींचने लगे। यह देख ग्रामीण ट्रक चालक की ओर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों को आता देख एक बाइक पर सवार दो लोग पांडेय चक चौराहे की ओर भाग निकले। जबकि दो को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ट्रक चालक को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी।

दोनों भाग कर एक घर में छिप गए। ग्रामीणों ने घर को घेर लिया। जानकारी मिलते ही रामपुर कारखाना पुलिस गांव पहुंची और दोनों युवकों को घर से बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने बताया कि ट्रक चालक और बाइक सवार लोगों के बीच विवाद एवं मारपीट हुई थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed