फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers are still in panic even after getting the second dose of anti-rabies

Deoria News: एंटी रैबीज की दूसरी डोज लगवाने के बाद भी दहशत में ग्रामीण

Wed, 20 Aug 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers are still in panic even after getting the second dose of anti-rabies
सलेमपुर। बनरही और दुबौली गांव में एंटी रैबीज वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के बावजूद ग्रामीण दहशत में हैं। हल्की भी तबियत खराब होने पर ग्रामीण डॉक्टर के पहुंच कर सलाह ले रहे हैं। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक ब्लॉक के बनरही और दुबौली गांव में बीस दिन पहले एक कुत्ते ने बारी-बारी से करीब आधा दर्जन पशुओं को काट लिया। जिसमें गांव के आनंद कुशवाहा की दो गाय और दुबौली गांव के रहने वाले जय गोविंद कुशवाहा की एक गाय की मौत हो गई। जबकि रामनरेश कुशवाहा की एक गाय समेत अन्य कई लोगों की पशुओं को कुत्ता काट लिया था। पशुपालकों की जगरूकता के चलते फिलहाल इनके पशु ठीक हैं। बीच में त्योहार पड़ने के चलते तकरीबन पूरे गांव के लोग कुत्ता काटने वाली गायों का दूध मंगा कर प्रसाद के रूप में लिया था। गांव के बलराम कुशवाहा, गजेंद्र कुशवाहा, आशा देवी ने बताया कि पहली डोज लगवाने के बाद सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचकर दूसरी डोज लगवाई। इसके बावजूद गांव के लोगों में दहशत कम नहीं हो रही है। गांव में किसी का भी हल्की भी तबीयत खराब हो रही तो परेशान हो जा रहे हैं। परिवार के लोग आनन फानन में डॉक्टर के पास पहुंचकर सलाह ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed