फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   villagers anoyed due to regularily power cut

हर आधे पर कटौती से क्षेत्र के 145 गांवों के लोग हुए हलकान

Mon, 25 Apr 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
villagers anoyed due to regularily power cut
हर आधे पर कटौती से क्षेत्र के 145 गांवों के लोग हुए हलकान
विज्ञापन

बघौचघाट। गर्मी से परेशान लोगों को बिजली कटौती भारी पड़ रही है। क्षेत्र के 145 गांवों की बिजली रविवार को हर आधे पर कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 24 घंटे में 17 बार बिजली कटी है। परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों की पढ़ाई में भी बाधा उत्पन्न हुई।
सरकार से रोस्टर के हिसाब से गांवों में बिजली देने का आदेश है। पर, हकीकत यह है कि रात-दिन मिलाकर पांच घंटे से कम ही बिजली मिल रही है। सीबीएसई की परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कविलसवा फीडर से 45 गांव और बघौचघाट फीडर से 110 गांव जुड़े हैं। दोनों फीडर एक साथ बंद होने से हाहाकार मच जा रहा है। अवर अभियंता बिजली दीनानाथ ने बताया कि बिजली कटौती का आदेश अफसरों ने दिया है। एक-एक घंटे के अंतराल पर कटौती की जा रही हैं। रोस्टर के हिसाब से बिजली चल रही है। दिन में तेज पछुवा हवा के चलते बिजली काटनी पड़ी रही है।
विज्ञापन

बिजली कटौती से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर काम की थकान, ऊपर से गर्मी से हम जैसी महिलाओं के लिए बहुत समस्या है। बिजली नहीं रहने से गर्मी और मच्छरों की वजह से समय से सोने में दिक्कत होती हैं। इस वजह से सुबह उठकर घर काम नही हो पाता है। -सरिता सिंह गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले बिजली आपूर्ति थी। उसके चलते हमारे यहां इमरजेंसी लाइट तक नहीं है। अब बिजली गुल होते ही घर में अंधेरे हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है। गर्मी की वजह से महिलाओं को घर में काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। -सुमन देवी, गृहिणी ग्राम सिधावे
बिजली कटौती से इतनी गर्मी हो रही हैं कि कोई काम समय से नहीं हो पाता महिलाओं और बच्चों के लिए ज्यादा परेशानी है। पुरुष तो कहीं भी घूम लेते हैं। हम महिलाओं को तो घर में ही रहना होता है। वह भी छोटे बच्चों के साथ जी ऊब गया है लगातार बिजली कटौती से। -ममता सिंह
विद्युत निगम कार्यालय पर व्यापारियों ने दिया धरना
बरहज। जयनगर स्थित विद्युत निगम कार्यालय पर सोमवार को नगर के दर्जनों की संख्या में व्यापारी और समाजसेवी विद्युत निगम कार्यालय पहुंचे। धरने देकर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
उनका कहना है कि विभाग कटौती के नाम पर दिन में तेज हवा, फसलों के नुकसान, जबकि रात में रोस्टरिंग का रोना रो रहा है। उनका यह भी कहना था कि फाल्ट आदि जैसी समस्याओं पर संबंधितों को फोन करने पर बात करना गंवारा नहीं समझते हैं। एसडीओ रोहित पांडेय द्वारा समस्याओं का निराकरण कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। मौके पर पूर्व चेयरमैन अजीत जायसवाल, तारकेश्वर नाथ वर्मा, पुरुषोत्तम मद्धेशिया, आनंद जायसवाल, अरविंद जायसवाल, रतन सोनकर, अमित, पंकज विश्वकर्मा, विवेक वर्मा, संजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
पांच घंटे भी नहीं मिल रही बिजली, लोग परेशान
खुखुंदू। स्थानीय उपकेंद्र से जुड़े गांवों के लोगों को पांच घंटे भी बिजली नसीब नहीं हो रही है। अब इन्वर्टर भी काम नहीं आ रहा है। ऐसे में लोगों का दिन तो किसी तरह कट जा रहा है, मगर काटनी मुश्किल है। यहां कटौती रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इससे उपभोक्ता सासत में है। जबकि रोस्टर के अनुसार 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए।
उपकेन्द्र खुखुंदू, मुसैला, बड़हरा, बीरपुर मिश्र, बैरौना, गड़ेर, परसिया, नूनखार, सिसई, बरसात, रजवल, एकडंगा कस्बों सहित तकरीबन ढ़ाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति की होती है। इस उमस भरी गर्मी में इन दिनों कई दिनों से रात में अनिगनत बार कटौती का सिलसिला चल रहा है। निगम के कर्मचारी इससे अनजान हैं। खुखुंदू निवासी कमलेश राय, सूर्यनाथ मिश्र, राजेश दक्षिण टोला निवासी रामप्रसाद राय, बसडीला निवासी सुमेश कुमार मिश्र, जैतपुरा निवासी मैनुद्दीन सहित अन्य का कहना है कि इन दिनों बिजली की हालत यह है कि इन्वर्टर भी जवाब दे दे रहा है। कटौती किस वजह से हो रही है निगम के जिम्मेदार कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

जल्द समस्या दूर होगी : विधायक
खुखुदूं। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि लखनऊ में हूं, विद्युत कटौती को लेकर सीएम से मिलने वाला हूं। वैसे मेरी प्रमुख सचिव से भी बात हुई। उन्होंने बताया हैं कि सोमवार को बैठक होने वाली है। जल्द ही समस्या हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed