फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers angry with the reinstatement of the suspended teacher put up a poster in the school

Deoria News: निलंबित शिक्षिका के बहाली से नाराज ग्रामीणों में विद्यालय में लगाया पोस्टर

Tue, 04 Jul 2023 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry with the reinstatement of the suspended teacher put up a poster in the school
- करीब 100 से अभिभावकों ने स्कूल में बच्चों को न भेजने का लिया फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया में निलंबित दो शिक्षकों में से एक की पुन: यही बहाली के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। नाराज करीब 100 लोगों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों को स्कूल में न भेजने का फैसला लेते हुए स्कूल में एक पोस्टर चिपका दिया है। इसे लेकर क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।
प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया में फरवरी माह में सहायक अध्यापक तान्या सिंह एवं विकास में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इस मामले में विभाग की फजीहत होते देख बीएसए ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया था। बीईओ की रिपोर्ट के बाद विकास को बैतालपुर विकास खंड पर एवं तान्या सिंह को रामपुर कारखाना बीआरसी पर अटैच कर दिया गया। ताजा मामला यह है कि तान्या सिंह को पुन: प्राथमिक विद्यालय बेलवानिया में ही तैनात कर दिया गया। अब जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने अपने बच्चों को विद्यालय में नहीं भेजने का फैसला लेते हुए पोस्टर चिपका दिया है।
विज्ञापन


--------
शिक्षिका के विरोध में आए ग्रामीण,
पोस्टर के जरिए ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की जांच के दौरान ही बेसिक विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया था कि तान्या सिंह का कार्य व्यवहार छात्र व विद्यालय हित में नहीं है। जिसमें बच्चों को बेवजह दंडित करना, जातिगत भेदभाव की भावना रखना, शिकायत करने पर अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करना उनकी आदत में शामिल है। इसलिए उनको किसी दूसरे विद्यालय पर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
प्रधानाध्यापक ने अधिकारियों को समस्या से कराया अवगत
विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक अब्दुल अजीज एवं सहायक अध्यापक बबीता शर्मा ने बताया कि तान्या सिंह के दोबारा तैनाती को लेकर ग्रामीणों एवं अभिभावकों में आक्रोश है। जिसको लेकर स्कूल में पोस्टर लगा दिया गया है। पहले दिन एक भी बच्चा स्कूल में नहीं आया।

----------
ग्रामीणों को अगर शिक्षिका से कोई दिक्कत है तो उन्हें इसकी शिकायत करनी चाहिए। विरोध में पोस्टर चिपकाने के मामले की जांच की जाएगी और इसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।
...रोहित पांडेय, बीईओ रामपुर कारखाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed