फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Village Employment Assistants outraged over non-payment of honorarium and EPF.

Deoria News: मानदेय व ईपीएफ भुगतान न होने से ग्राम रोजगार सेवकों में आक्रोश

Sun, 21 Jun 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 21 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Village Employment Assistants outraged over non-payment of honorarium and EPF.

विज्ञापन

सांथा। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लॉक सांथा के बैनर तले मनरेगा कर्मियों और ग्राम रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय एवं ईपीएफ भुगतान को लेकर शनिवार को खंड विकास अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन ब्लाॅक अध्यक्ष की अगुवाई में एपीओ को सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो ब्लॉक मुख्यालय पर आमरण अनशन और भूख हड़ताल समेत वृहद आंदोलन किया जाएगा।
बीडीओ को संबोधित पत्र में ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ने कहा कि जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय के आह्वान पर विकास खंड मुख्यालय पर पांच जून को मानदेय भुगतान एसएनए स्पर्श के माध्यम से किया गया था। इसके बावजूद 20 जून तक कर्मियों के खातों में मानदेय की राशि नहीं पहुंच सकी है। मानदेय न मिलने के कारण रोजगार सेवकों के परिजनों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस जमा न होने से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे कर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय, मोहम्मद अयूब, उपाध्यक्ष अमरनाथ राय, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल, महामंत्री लालजी, संगम त्रिपाठी, योगेन्द्र कुमार, अश्वनी त्रिपाठी, अश्वनी श्रीवास्तव, विनोद कुमार, सियाराम चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed