फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Video of weapon waving and aerial firing goes viral, FIR lodged

Deoria News: असलहा लहराने व हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, प्राथमिकी

Sun, 01 Mar 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Video of weapon waving and aerial firing goes viral, FIR lodged
कसया। थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ के एक युवक का पिस्टल लहराने और हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में युवक खुलेआम पिस्टल से फायरिंग करता दिख रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में वह एक कार्यक्रम के दौरान पिस्टल लेकर डांस करता दिख रहा है। पुलिस ने उसकी पहचान गोपालगढ़ निवासी शुभम सिंह के रूप में की है।
विज्ञापन

वीडियो में आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल किसी व्यक्ति ने ही इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। लोगों का कहना है कि लोडेड असलहे के साथ इस तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। यह कृत्य कानून का उल्लंघन होने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा साबित हो सकता था। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक की पहचान गोपालगढ़ निवासी शुभम सिंह के रूप में की है। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed