{"_id":"67ad07e1d08a6fbe500b93e8","slug":"video-of-taking-selfie-with-a-gun-in-the-park-goes-viral-deoria-news-c-208-1-deo1004-147041-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पार्क में असलहे के साथ सेल्फी लेने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पार्क में असलहे के साथ सेल्फी लेने का वीडियो वायरल
Thu, 13 Feb 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के न्यू कालोनी स्थित पंडित दीन दयाल पार्क में संदिग्ध असलहा के साथ एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कुछ युवक असलहा के साथ सेल्फी लेते दिखे। वह उसके साथ पार्क में इधर उधर घूम भी रहे थे। इस सूचना के बाद महिला थाने की पुलिस को जांच करने के लिए भेजा गया, परंतु पार्क पहुंचते ही महिला थाने की पुलिस जांच करने की बजाय खुद की सेल्फी लेने में मशगूल हो गई और वहां से बैरंग लौट आई। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस के पहुंचते युवक वहां से रफू चक्कर हो गए। वायरल वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
बुधवार को पंडित दीन दयाल पार्क में युवक व युवतियां धूप का आनंद ले रहे थे। वहीं कुछ छात्र-छात्राएं फेयरवेल पार्टी भी मना रहे थे। इसी दरम्यान कुछ युवकों की टोली मौके पर पहुंची। उनके हाथ में संदिग्ध असलहा मौजूद था। जिसे लेकर वह सेल्फी लेते दिखे। वह घूम-घूमकर सेल्फी ले रहे थे। यह देख किसी ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी बीच किसी ने एसपी को वीडियो भेज जांच कराने की मांग की। इसके बाद एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष कुमुद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंची। वह काफी देर बाद मौके पर पहुंची थी। एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि वीडियो मिलने के बाद पुलिस गई थी। वीडियो में असलहा नकली है या असली इसकी जांच कराई जाएगी।