फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Video of selling liquor from a grocery shop goes viral

Deoria News: परचून की दुकान से शराब बेचने का वीडियो वायरल

Tue, 27 May 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Video of selling liquor from a grocery shop goes viral
बेलवा दुबौली गांव के चौराहे का बताया जा रहा वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
एकौना। क्षेत्र के बेलवा दुबौली गांव के चौराहा पर परचून की दुकान से देसी शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दुकानदार ग्राहकों से रुपये लेकर शराब देते दिख रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम क्षेत्र के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वायरल वीडियो में गुमटी में परचून की दुकान चलाने वाला शख्स ग्राहकों से रुपये लेने के बाद दुकान की रैक से शराब निकाल कर देते दिख रहा है। दुकान पर खरीदारों की भीड़ भी दिख रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शराब बेचने को दुकान चर्चित है। इसकी स्थानीय पुलिस को शिकायत भी की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि दुकानदार शराब की दुकानें बंदी होने वाले दिन भी महंगे दामों पर शराब बेचता है। इस बावत आबकारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed