{"_id":"67c5fc199586d266d307dcd6","slug":"victims-met-sp-to-demand-action-against-fraud-brothers-deoria-news-c-208-1-deo1004-148426-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जालसाज भाइयों पर कार्रवाई के लिए एसपी से मिले पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जालसाज भाइयों पर कार्रवाई के लिए एसपी से मिले पीड़ित
Sat, 03 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/तरकुलवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 11 युवाओं से नौकरी दिलाने का झांसा देकर 64.40 लाख की ठगी करने वाले दोनों भाइयों का नेटवर्क लंबा है। वह तरकुलवा व आसपास के इलाकों के अलावा बिहार प्रांत में घुसकर बेरोजगार युवकों को अपना शिकार बना रहे है।
त्रिपुरा टीएसआर में कांस्टेबल के पद पर तैनात आरोपी व उसके भाई के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पीड़ितों ने सीओ से मिल कार्रवाई करने की मांग की। युवाओं ने बताया कि दोनों भाईयों ने 11 बल्कि क्षेत्र के व बिहार प्रांत के करीब कई बेरोजगार युवकों के साथ जालसाजी करके अकूत संपत्ति अर्जित की है। युवकों का पैसा देने की बजाय उन्हें धमकी दे रहे है। पीड़ित युवकों ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर सीएम से गुहार लगाने की बात कही है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पथरदेवा के संतोष प्रजापति पुत्र केशव प्रजापति व ग्राम सिधावे, धर्मागतपट्टी के प्रवीण चौहान पुत्र संतू चौहान ने थाने एसपी को दिए गए आवेदन में कहा है कि हम सब पढ़ लिखकर बेरोजगार हैं। ग्रुप बनाकर सेना में भर्ती के लिए एएनडी इंटर कॉलेज पथरदेवा के मैदान में शारीरिक तैयारी करते है। इस ग्रुप में अलग-अलग गांव व थानों के बीस से अधिक संख्या में बेरोजगार युवक जुड़े थे।