फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Veterans of the art world will gather at the World Bhojpuri Conference

Deoria News: विश्व भोजपुरी सम्मेलन में जुटेंगे कला जगत के दिग्गज

Thu, 11 Dec 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Veterans of the art world will gather at the World Bhojpuri Conference
देवरिया। विश्व भोजपुरी सम्मेलन, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में दो दिवसीय अधिवेशन 13 और 14 दिसंबर को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें भोजपुरी साहित्य, संस्कृति और भाषा पर गंभीर कार्य कर रहे प्रख्यात विद्वान, संस्कृति कर्मी, लेखन, साहित्यकार, रंगकर्मी, गायक, कवि और संस्कृति के अध्येता एक साथ एक मंच पर एकत्रित होंगे। यह बातें विश्व भोजपुरी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने बुधवार को सिविल लाइन के एक होटल में प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 1995 में इसी राजकीय इंटर कालेज में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन आयोजित हुआ था। अब तीस वर्ष बाद पुन: यह अवसर आया है। जब प्रांतीय होने जा रहा है। अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिल्ली से सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी करेंगे।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में लोकरंग कार्यक्रम के तहत सुविख्यात लोक गायिका कल्पना पटवारी, गायक भरत शर्मा व्यास, शिल्पी राज, आलोक कुमार, मदन राय समेत एक दर्जन कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएंगी। दूसरे दिन का समापन सत्र के तहत 14 दिसम्बर को दो सत्र आयोजित होंगे। कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया जा रहा है। प्रख्यात शायरा शबीना अदीब, शायर अजहर इकबाल, डॉ. मजीद देवबंदी, अफजल इलाहाबादी, डॉ. जयति ओझा, सीमा नयन, आकृति विज्ञा अर्पण, सलीम, सरोज पांडेय, राहुल राज सहित अनेक नामचीन कवि मंच से प्रस्तुतियां देंगे। हिमाचल के राज्यपाल हिमाचल प्रदेश के शिव प्रताप शुक्ल, आयरलैंड में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्र वर्चुअल रूप से इस अधिवेशन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed