फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vegetables seller stabbed

Deoria News: अधेड़ सब्जी विक्रेता की चाकू गोदकर हत्या

Thu, 07 Mar 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
vegetables seller stabbed
अज्ञात अपराधियों ने सीने में चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन


मृतक की साइकिल व जेब में रुपये मिले सुरक्षित

कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम संयुक्त रूप से घटना के खुलासे में जुटी



संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपराइच गांव निवासी एक अधेड़ सब्जी विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। गांव से एक किमी दूरी पर बुधवार सुबह उनकी लाश मिली। परिजनों के अनुसार, रात में वह घर नहीं पहुंचे थे, जबकि वह नियमित रूप से शहर में सब्जी बेचकर अपनी साइकिल से घर पहुंचते थे। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है। घटना स्थल से मृतक की साइकिल मिली है। उनकी जेब में रुपये भी रखे थे।
गांव निवासी राहगीर से इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन सीधे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपराइच गांव निवासी सब्जी विक्रेता गब्बू लाल मद्धेशिया (50) वर्ष शहर के मोतीलाल रोड में स्थित सब्जी मंडी में फुटकर सब्जी बेचने का कार्य करते थे। रोज की भांति मंगलवार को सब्जी बेचने आए थे। सब्जी बेच कर अपनी साइकिल से रात करीब 10 बजे घर के लिए निकले। अभी वह धनौती खुर्द से एक किमी पहले पहुंचे ही थे कि अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी। अपराधियों ने चाकू से उनके सीने में वार कर मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना गांव के ही एक राहगीर संजय यादव ने परिजनों को दी। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सीओ सीटी संजय कुमार रेड्डी ने घटनास्थल व जिस जगह सब्जी बेचते थे उस जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।



हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस
अधेड़ सब्जी विक्रेता की हत्या आखिर क्यों हुई। यह अबूझ पहेली बनी है। परिजनों ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसके अनुसार, उनकी गांव में किसी से दुश्मनी नहीं है। लूट को लेकर अगर हत्या हुई होती तो उनकी साइकिल व जेब में रुपये सुरक्षित मिले। परिजन लूट से भी इन्कार कर रहे हैं। हत्या करने वाला आरोपी शातिर है। क्योंकि उसने सीधे सीने पर वार किया, जिससे अधेड़ की जान चली गई। पुलिस और एसओजी की टीम इस मामले के खुलासे में जुटी हुई है। एसओजी टॉवर लोकेशन व सर्विलांस की मदद भी ले रही है।


अधेड़ की सूचना के बाद परिजनों में मची चीख-पुकार
सब्जी विक्रेता गब्बू मद्धेशिया की हत्या के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची है। घटना के बाद उनकी पत्नी विद्यावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। पांच संतानें हैं। इनमें दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्र व एक पुत्री की शादी हो चुकी है। तीन की अभी शादी नहीं हुई है। पिता की मौत के बाद पुत्र भरत व भुआल मद्धेशिया, बेटी रानी, गुंजा व तनू का रोकर बुरा हाल हो गया था।


कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मिला
सब्जी विक्रेता की हत्या की सूचना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने इस घटना की निंदा करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, वैश्य समाज के जिला संगठन मंत्री राजेश मद्धेशिया ने इस घटना की घोर निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed