{"_id":"699b5eb8364353aec205cfd7","slug":"various-games-were-played-in-the-tehsil-family-get-together-deoria-news-c-208-1-deo1009-175564-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तहसील परिवार मिलन समारोह में हुए विविध खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तहसील परिवार मिलन समारोह में हुए विविध खेल
विज्ञापन
देवरिया। तहसील परिसर में रविवार को तहसील परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके माध्यम से साथ काम, साथ उत्सव को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
समारोह में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता एक से बढ़कर एक चित्र बनाए। कर्मचारियों ने परिसर के दीवार पर सुंदर चित्र बनाए। इससे तहसील परिसर को रचनात्मक चित्रों से भर दिया। खेलकूद गतिविधियों में तंबोला, म्यूजिकल चेयर्स और रस्साकशी के मुकाबलों ने सभी में जोश भर दिया। वहीं ओपन माइक सत्र में कर्मचारियों ने गायन, कविता और शायरी के जरिए अपनी छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्य के तनाव से दूर, इस मेल-मिलाप ने पारिवारिक माहौल तैयार किया। एसडीएम श्रुति शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजनों से टीम भावना मजबूत होती है और कार्यस्थल पर सकारात्मकता आती है। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार केके मिश्र, नायब तहसीलदार शिवेंद्र कुमार कौडिल्य, रत्नेश यादव, गंगाराम, लेखपाल अभिमन्यु मणि, अवनीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।