फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vaction

रात दस बजे तक कोरोनारोधी टीका लगाने की हो रही तैयारी

Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
vaction
रात दस बजे तक कोरोनारोधी टीका लगाने की हो रही तैयारी
विज्ञापन

लक्ष्य पूरा करने के लिए जिला अस्पताल में की जाएगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। इसके तहत अब सुबह आठ से रात्रि दस बजे तक वैक्सीनेशन करने की योजना बनाई गई है। जिले में जिला अस्पताल के केंद्र पर दो शिफ्ट में टीमें लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा। जनपद में अब तक 71 प्रतिशत को प्रथम तथा 37.49 प्रतिशत लोगों दूसरा डोज लगाया जा चुका है।
जनपद में अधिक से अधिक लोगों का शीघ्र कोरोना से बचाव की वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य हासिल करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने भी पत्र लिखा है। पत्र के बाद डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और बढ़ गई है। इसके तहत प्रथम डोज के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ध्यान दिया जा रहा है। द्वितीय डोज लगाने के लिए ठोस कार्य किए जा रहे हैं। वहीं व्यवसाय, रोजगार से संबंधित लोग दिन भर व्यस्त रहते हैं, जिससे उन्हें समय नहीं मिल पाता है, ऐसे लोगों की व्यस्तता को देखते हुए एक केंद्र पर सुबह आठ से रात दस बजे तक कोविड टीकाकरण सत्र का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। इस केंद्र पर दो शिफ्ट में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल के केंद्र को चिह्नित किया गया है। जनपद में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। लक्ष्य बाइस लाख के सापेक्ष अब तक 1617862 को प्रथम तथा 606489 लोगों को द्वितीय डोज लगाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएमएस को भेजा पत्र
देवरिया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने जिला अस्पताल में एक केंद्र पर दो शिफ्ट में टीकाकरण कार्य कराने के लिए पत्र भेजा है। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध कराने को कहा है। जिससे वैक्सीनेेशन का कार्य रात तक शुरू किया जा सके। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्रा ने कहा कि सीएमओ का पत्र मिला है। शीघ्र कर्मचारी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए गांवों में टीमें कार्य कर रही हैं। घर-घर जाकर लोगों को बुलाकर टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जिला अस्पताल में एक केंद्र पर दो शिफ्ट में टीकाकरण की योजना बनाई गई। स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध कराने के लिए सीएमएस को पत्र भेजा गया है।
- डॉ. आलोक पांडेय
सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed