Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Students Protest at Bhatni College Over Non Distribution of Tablets Police Intervenes to Resolve Issue

देवरिया: टैबलेट नहीं मिलने पर भटनी के कॉलेज में छात्रों का हंगामा, पुलिस के हस्तक्षेप पर हुआ वितरण

Sat, 21 Nov 2026 07:35 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 21 Nov 2026 07:35 PM IST
सार

कॉलेज प्रबंधक कैप्टन जयराम यादव ने बताया कि शासन से सभी पात्र छात्रों के नाम से टैबलेट आया है। टैबलेट उसी छात्र को दिया जाएगा, जिसके नाम से आवंटित हुआ है। तीन सत्रों के छात्रों के एक साथ पहुंचने से वितरण में थोड़ी दिक्कत हुई। शुक्रवार की रात और शनिवार को पूरे दिन वितरण किया गया है। करीब सात सौ छात्रों को टैबलेट दिया गया है।

विज्ञापन
Students Protest at Bhatni College Over Non Distribution of Tablets Police Intervenes to Resolve Issue
हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री के हाथों टैबलेट लेने गोरखपुर गए छात्रों को कार्यक्रम में टैबलेट नहीं मिला तो उन्होंने शुक्रवार की रात कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ छात्रों को रात में ही टैबलेट वितरित कराया, जबकि शेष को अगले दिन बुलाया गया। इसके बाद शनिवार को बाकी छात्रों को टैबलेट दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

सीएम ने टैबलेट वितरण कार्यक्रम में लिया था हिस्सा

छात्रों की शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में टैबलेट वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसमें क्षेत्र के एक कॉलेज के सत्र 2023-24, 2025 और 2026 के करीब दो सौ छात्र टैबलेट लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की माता के निधन की सूचना मिलने के बाद वह कार्यक्रम छोड़कर चले गए। इसके बाद जिम्मेदारों ने कॉलेजों में ही टैबलेट वितरण कराने की बात कही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पहले से तैयारी करके पहुंचे कुछ कॉलेजों के छात्रों को मौके पर ही टैबलेट वितरित कर दिया गया, जबकि संबंधित कॉलेज के छात्रों को शनिवार को कॉलेज आने की बात कहकर वापस भेज दिया गया। इससे नाराज छात्र गोरखपुर से लौटकर शुक्रवार की रात कॉलेज पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर कुछ छात्रों को रात में ही टैबलेट दिलवाया। शेष छात्रों को शनिवार को बुलाकर वितरण कराया गया।

विज्ञापन

सभी पात्र छात्रों के नाम से आया है टैबलेट

कॉलेज प्रबंधक कैप्टन जयराम यादव ने बताया कि शासन से सभी पात्र छात्रों के नाम से टैबलेट आया है। टैबलेट उसी छात्र को दिया जाएगा, जिसके नाम से आवंटित हुआ है। तीन सत्रों के छात्रों के एक साथ पहुंचने से वितरण में थोड़ी दिक्कत हुई। शुक्रवार की रात और शनिवार को पूरे दिन वितरण किया गया है। करीब सात सौ छात्रों को टैबलेट दिया गया है। सोमवार तक सभी छात्रों को टैबलेट वितरित कर दिया जाएगा।

सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि टैबलेट नहीं मिलने से कुछ छात्र नाराज हुए थे। शुक्रवार की रात और शनिवार को टैबलेट का वितरण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed