{"_id":"662acaecd6b4e9faee01fdb7","slug":"upss-center-pipra-zero-in-wheat-procurement-deoria-news-c-227-1-sgkp1033-116412-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यूपीएसएस केंद्र पिपरा गेहूं खरीद में शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यूपीएसएस केंद्र पिपरा गेहूं खरीद में शून्य
Fri, 26 Apr 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
-एसडीएम ने खरीद केंद्र प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बृहस्पतिवार की देर शाम सरकारी क्रय केंद्रों पर हो रहे गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक तहसील सभा कक्ष में की। इसमें 17 क्रय केंद्र सही ढंग से संचालित और लक्ष्य के सापेक्ष खरीद करते हुए पाए गए। जबकि एक केंद्र अभी तक गेहूं खरीद में शून्य है जिस पर एसडीएम ने संबंधित ईंडीसीओ को दो दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बृहस्पतिवार की देर शाम गेहूं खरीद कार्य योजना की समीक्षा बैठक की। इसमें पता चला कि यूपीएसएस केंद्र पिपरा भनवापुर गेहूं की खरीद करने में अभी तक शून्य है। अभी तक यहां पर एक छटाक भी गेहूं की तौल नहीं हुई है। जिस पर एसडीएम ने यूपीएसएस के तहसील प्रभारी एडीसीओ रमेश चंद्र कनौजिया से बात की तथा निर्देश दिए कि गेहूं खरीद शून्य होने के संबंध में संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट प्रस्तावित करें।
इस दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दीपक शुक्ल, संजय जायसवाल, क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक धीरेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।