फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uproar over going without number... scuffle ensued

Deoria News: बिना नंबर के जाने पर हंगामा... हुई धक्का-मुक्की

Wed, 02 Apr 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 02 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uproar over going without number... scuffle ensued
मेडिसिन में लगी मरीजों की कतार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ से मंगलवार को व्यवस्था पर असर दिखा। करीब तीन हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। सभी जगह लंबी कतार रही। इससे मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
लोगों को इलाज कराने में मशक्कत करनी पड़ी। कुछ जगह धक्का-मुक्की हुई। आर्थो, मेडिसिन, ईएनटी में बिना नंबर के जाने पर मरीजों और तीमारदारों ने शोर किया। सुरक्षाकर्मियों ने समझा कर शांत कराया। दवा काउंटर और एक्स-रे जांच के लिए दोपहर बाद तक लाइन लगी रही
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को ईद की छुट्टी के बाद मंगलवार को अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर से लेकर ग्रामीणांचल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। गर्मी की वजह से सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोग पहुंचने लगे। नौ बजे तक कतार लग गई। 10:30 बजे पुरुष और महिला अस्पताल के काउंटर पर लंबी कतार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 24 सौ से अधिक लोगों ने पर्ची लिया। जबकि करीब 12 सौ मरीज फालोअप में पहुंचे थे। उनके साथ तीमारदार भी थे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीज ओपीडी में पहुंचे। सुबह 11:35 बजे मेडिसिन विभाग के दोनों कक्षों के बाहर लंबी कतार थी।
मना करने के बाद भी लोग गेट पर पहुंच जा रहे थे। इस पर लोग हो-हल्ला कर रहे थे। सुरक्षा कर्मी लोगों को शांत कराते हुए लाइन ठीक करने में जुटे थे। डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार ने करीब साढ़े चार सौ मरीजों का इलाज किया।

हड्डी विभाग के तीन कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ रही। यहां लोग पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की किए। डॉ. अजय यादव, डॉ. शंभू, डॉ. कुणाल, डॉ. धर्मवीर ने करीब साढ़े पांच सौ मरीजों का इलाज किया। सर्जरी में डॉ. आशीष जायसवाल ने 120 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed