{"_id":"65886eedba8ef4202f0bcf48","slug":"uproar-during-selection-of-quota-shop-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-15787-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोटे की दुकान के चयन के दौरान हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोटे की दुकान के चयन के दौरान हंगामा
Sun, 24 Dec 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
चयन समिति पर लगाया पक्षपात का आरोप लगाकर तहसील पर किया प्रदर्शन
रुद्रपुर। मेदनापुर में रविवार को कोटे की दुकान के चयन के दौरान एक पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। कुछ देर बाद लोग तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद एसडीएम को पत्रक देकर चयन प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चयन समिति पर धांधली करने का आरोप लगाया।
तीन माह पहले गांव के स्कूल के एमडीएम खाद्यान्न के वितरण में धांधली को लेकर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद मेदनापुर गांव के जमुनही स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में कोटे के चयन को लेकर खुली बैठक चल रही थी। इस दौरान कहासुनी के बाद हंगामा होने लगा। कुछ लोगों ने चयन समिति पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। मामला शांत नहीं होने पर वे ट्राली से तहसील पहुंचे। तहसील गेट पर धरना शुरु कर दिया।
कहा कि खुली बैठक में गांव के लोगों ने जिसके नाम से समर्थन किया, चयन समिति ने उसका नाम ही बदल दिया। जिसका विरोध करने पर वह एक तरफा फैसला सुना दिए। यदि चयन समिति ने नियम से कोटेदार की नियुक्ति नहीं किया, तो ग्रामीण अनशन करेंगे। एसडीएम द्वारा जांच करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में संजय मिश्रा, माधुरी देवी, व्यास पासवान, विकास पांडेय, अंजनी देवी, गामा प्रसाद, मनीष पासवान, अभिषेक गौतम, विवेक, आकाश आदि शामिल रहे। चयन समिति में शामिल एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल ने कहा कि कोटे का चयन खुली बैठक में नियम के अनुसार किया गया है। रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को सौंपी जाएगी।