{"_id":"60ca3bd48ebc3e3356422507","slug":"unviel-gang-of-online-cheating-deoria-news-gkp3983561175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
देवरिया। एचएसबी ग्रुप के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने बुधवार को पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये, 101 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड आदि के साथ गिरफ्तार किया है। गिराहे के तार यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार से जुड़े हुए हैं।
कोतवाल राजू सिंह और साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी करने वाले रामनाथ देवरिया निवासी शुभम गुप्ता को दो दिन पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की तो इस गिरोह के बारे में सुराग लगा था। आरोपी के घर से पुलिस टीम ने पैक 98 मोबाइल फोन, एक लाख 61 हजार रुपये, 15 एटीएम कार्ड, ग्रीन कार्ड एक, सात चेक बुक, विभिन्न बैंकों की 166 जमा पर्ची, एक पैन कार्ड, तीन पास बुक बरामद हुआ था। पुलिस की टीम पूछताछ शुरू की तो पता चला कि इसका साथी संजय चौरसिया निवासी कृष्णानगर थाना कोतवाली के साथ जो एचएसबी ग्रुप (ऑनलाईन फ्रॉड करने वालों का ग्रुप) से जुड़े हुए हैं। ऑनलाइन फ्रॉड के माध्यम से लोगों से विभिन्न खातों में रुपये मंगवाकर उन्हें अन्य खातों में स्थानांतरित करते हैं। इसमें एमेजॉन, फ्लीपकार्ट आदि कंपनियों पर फर्जी आईडी बनाकर फर्जी नाम व पते पर ऑनलाइन मोबाइल फोन मंगवाया जाता था। ग्राहक तलाश कर उसे बेच दिया जाता था। अपना कमीशन लेकर और रुपये को एचएसबी ग्रुप को भेज दिया जाता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने संजय चौरसिया घर से तीन मोबाइल फोन, 15 एटीएम कार्ड, 4 चेक बुक, 10 पास बुक बरामद हुआ है। इस ग्रुप के खिलाफ मध्य प्रदेश के थाना बालाघाट कोतवाली जनपद बालाघाट में मुकदमा दर्ज है। गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम में मुख्य आरक्षी केशव दूबे, शिवमंगल, साइबर सेल प्रद्युम्न जायसवाल, दीपक कुमार सोनी,राजेश तिवारी, संजय सिंह, पंकज कुमार शामिल रहे।