फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Uncle killed in accident, nephew and niece injured

Deoria News: हादसे में चाचा की मौत, भतीजा-भतीजी घायल

Sat, 03 Jan 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle killed in accident, nephew and niece injured
बरहज के गड़ेर ​​स्थित परसियां अजमेर में हुए हादसे में घायलों का इलाज करते चिकित्सक  संवाद
गड़ेर। शुक्रवार को परसियां अजमेर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से खुखुंदू थाना क्षेत्र के लाला बरडीहा निवासी अनिल पुत्र स्व.सुदामा प्रसाद की मौत हो गई। हादसे में भतीजा और भतीजी घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लाला बरडीहा निवासी अनिल कुमार बाइक से करमटार अपनी बहन सुनीता पत्नी राधेश्याम के घर गए थे। शाम को करीब सात बजे वह बाइक से भाई की बेटी मुस्कान और बेटे विशाल को साथ लेकर वापस घर जा रहे थे। परसियां अजमेर ब्रह्मस्थान के निकट पहुंचे थे, इसी बीच देवरिया की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने अनिल कुमार को मृत घायल कर दिया। जबकि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। अनिल के मौत की जानकारी होने पर पत्नी अंगीरा देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। वहीं मां अंगीरा और बहनें आशा, सुनीता, राजकुमारी दहाड़ें मार रही थीं। छह वर्ष पूर्व अनिल की शादी हुई थी। जिससे दो वर्ष की एक पुत्री अनन्या है। थानाध्यक्ष भलुअनी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed