फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ultrasound services at the CHC have been suspended for five months.

Deoria News: सीएचसी में पांच माह से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

Wed, 08 Oct 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 08 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound services at the CHC have been suspended for five months.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधा का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले सीएचसी में माह माह से अल्ट्रासाउंड की सुविधा ठप है। महिला चिकित्सक के नौकरी से इस्तीफा देने के बाद यह सेवा बंद हो गई है। इससे न सिर्फ भटनी क्षेत्र बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों और बिहार सीमा से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीएमओ ने कुछ पहले सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन की सुविधा शुरू कराई थी। यह सुविधा महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही थी, मगर डॉक्टर की अनुपलब्धता के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन जंग खा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए देवरिया या सलेमपुर तक का सफर तय करना पड़ रहा है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

डिजिटल एक्स-रे की सुविधा भी बंद है। इससे हड्डी टूटने या चोट लगने वाले मरीजों को निजी क्लिनिक या देवरिया मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। मंगलवार को बाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश के बावजूद अस्पताल की इमरजेंसी खुली रही। इमरजेंसी वार्ड में डॉ. एमवाईसी और एक अन्य चिकित्सक ने ड्यूटी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed