{"_id":"6890f7e1184122f9e50be745","slug":"two-teenagers-rescued-from-drowning-in-ganges-one-missing-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160063-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गंडक नदी में डूब रहे दो किशोरों को बचाया, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गंडक नदी में डूब रहे दो किशोरों को बचाया, एक लापता
Mon, 04 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
नदी में लापता आदित्य
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। बनकटा तिवारी गांव में छोटी गंडक नदी में सोमवार को स्नान के दौरान तीन किशोर डूबने लगे। शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने दो को तो बचा लिया, मगर खोरीबारी अरुआडीह गांव निवासी 13 वर्षीय छात्र आदित्य यादव तेज धारा में लापता हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों व एसडीआरएफ की टीम से देर शाम तक किशोर की नदी में तलाश कराई, मगर उसका सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार, भटनी के खोरीबारी अरुआडीह गांव निवासी संतोष यादव का इकलौता बेटा आदित्य (13) आरके पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है।
पिता संतोष का कहना है कि सोमवार को आदित्य गांव के तीन दोस्तों हरिओम, प्रियांशु और करन के साथ बनकटा तिवारी गांव स्थित जंगलीनाथ शिव मंदिर पर लगे मेले में घूमने आया था।
विज्ञापन
मेले में घूमने के बाद सभी दोस्तटी गंडक नदी के किनारे पहुंचे। आदित्य, हरिओम और प्रियांशु नदी में नहाने लगे, जबकि करन कपड़ों की रखवाली करने लगा। इसी दौरान नदी की गहराई और तेज धाराओं का अंदाजा न लग पाने के कारण तीनों बच्चे डूबने लगे।
शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद हरिओम और प्रियांशु को सुरक्षित निकाल लिया, मगर आदित्य गहरे पानी में लापता हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता संतोष यादव, मां सुमन देवी और बहन अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों के मुताबिक, आदित्य परिवार का इकलौता बेटा था। उधर, प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी के किनारे जाने से बचें। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि जंगलीनाथ स्थान पर मेला देखने आए तीन किशोर नदी में स्नान के दौरान डूबने लगे। शोर मचाने पर दो बच्चों को बचा लिया गया, जबकि आदित्य लापता गया। उसकी तलाश में ऑपरेशन चलाया जा रहा है।