फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two teenagers caught breaking the lock of Gumti

Deoria News: गुमटी का ताला तोड़ते दो किशोर धराए

Thu, 17 Aug 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers caught breaking the lock of Gumti
देवरिया।नगर पंचायत रामपुर कारखाना के प्रेमचंद मद्धेशिया और हरिनाथ की बहरामपुर चौराहे पर गुमटी में दुकान है। बुधवार की देर रात तीन लोग प्रेमचंद के किराने की दुकान में ताला तोड़ने लगे। ताला नहीं टूटा तो सब्बल लेकर गुमटी के पीछे पटरी उखाड़ने की कोशिश करने लगे। इससे पहले चोरों ने हरिनाथ के जूते चप्पल की दुकान की गुमटी से पांच जोड़ी चप्पल चुरा कर एक टेंपो में रख दिया था। इसी दौरान बगल के एक युवक ने छत से प्रेमचंद मद्धेशिया के दुकान का ताला तोड़ते देख लिया। उन्होंने दुकानदार को फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने एक किशोर को पकड़ लिया। जबकि दो भाग निकले। इसी दौरान रामपुर कारखाना चौराहे पर मौजूद पिकेट के सिपाही पहुंच गए सिपाहियों ने एक और किशोर को पकड़ लिया। पुलिसकर्मी दोनों को थाने ले आए। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed