{"_id":"56e9ab154f1c1b456e8b48d6","slug":"two-students-rstiket","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्राएं रस्टीकेट, कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्राएं रस्टीकेट, कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त
deoria
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षा का हाल जानने के लिए बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव जिले में पहुंचे। उन्होंने सदर तहसील क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। गोपनीय ढंग से जांच के बाद वह चले गए। वहीं, प्रथम पाली में दो छात्राएं नकल करती पकड़ी गईं। एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव अनिल वाजपेयी ने बुधवार को गोपनीय ढंग से बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया। सदर तहसील क्षेत्र के कई विद्यालयों पर पहुंचकर जांच की। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार उन्होंने तीन विद्यालयों की जांच की गई। हालांकि वहां पर क्या खामियां मिलीं, विभागीय जिम्मेदार बताने से कतरा रहे हैं।
प्रथम पाली में इंटर का नागरिक शास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र था। सचल दल पंचम के प्रभारी पीके शर्मा ने मलहचक स्थित बाबा सियाराम दास इंटर कॉलेज में दो छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा। सचल दल की टीम ने उन्हें रस्टीकेट कर दिया। एडीआईओएस रामहजूर प्रसाद ने सिरसिया नंबर एक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल में परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षक खुर्शीद सिद्दीकी को कार्यमुक्त कर दिया।