{"_id":"68b89047f3c82d3e21052f37","slug":"two-students-missing-from-tarkulwa-found-at-kanpur-railway-station-deoria-news-c-208-1-deo1010-162339-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तरकुलवा से लापता दो छात्र कानपुर रेलवे स्टेशन पर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तरकुलवा से लापता दो छात्र कानपुर रेलवे स्टेशन पर मिले
Thu, 04 Sep 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी तरकुलवा (देवरिया)। एक दिन पहले घर से लापता हुए दो छात्र बुधवार को कानपुर रेलवे स्टेशन पर मिले। आरपीएफ ने छात्रों के परिवार वालों सहित स्थानीय थाने को सूचना दी। परिजन दोनों छात्रों को लाने के लिए कानपुर रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सिरसिया गोठा गांव के निवासी पीयूष कुमार (11) वर्ष पुत्र सतीश प्रसाद व बगल के रहने वाले नरेंद्र कुमार (12) वर्ष पुत्र मनोज कुमार गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा में पढ़ाई करते हैं।
दोनों मंगलवार को पढ़कर घर आकर बैग रखा और फिर खेलने चले गए। परिजनों ने देर शाम तक इंतजार किया, मगर जब नहीं लौटे तो दोनों की खोज शुरू की।
कहीं आता पता नहीं चलने पर अनहोनी की आशंका में तरकुलवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी तलाश में लग गई। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर ने स्थानीय थाने को सूचना दी कि दोनों छात्र ट्रेन से कानपुर स्टेशन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
सूचना पाकर परिजन दोनों को लाने के लिए कानपुर रवाना हो गए। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि परिजनों के वापस आने पर ही पता लगेगा कि बच्चे वहां कैसे गए।