फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two smugglers arrested, seven animals rescued

Deoria News: दो तस्कर पकड़े गए, सात पशु छुड़ाए

Sun, 29 Dec 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested, seven animals rescued
सलेमपुर (देवरिया)। कोतवाली पुलिस ने एक पिकअप से बिहार ले जाए जा रहे सात पशुओं व दो तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। मझौली राज चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप चौधरी शनिवार को भोर में दीर्घेश्वरनाथ मंदिर मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच सलेमपुर की ओर से आ रही एक पिकअप को रोका तो चालक और उसमें सवार एक व्यक्ति वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर दबोच लिया। चालक ने अपना नाम बंटी राजभर पुत्र संतलाल राजभर निवासी सहले, थाना पवई, आजमगढ़ तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अरशद पुत्र संजूर शेख निवासी लेहमन, महराजगंज बाजार, थाना गड़रहा, जौनपुर बताया। दोनों ने बताया कि इसमें गोवंश लदे हैं। जिसे हम लोग बिहार ले जा रहे हैं। पुलिस पिकअप और दोनों तस्करों को कोतवाली ले आई। यहां से पशुओं को मझौली राज स्थित कान्हा गोशाला में भेज दिया गया। तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed