{"_id":"6680694a4d5850c8040bb5c6","slug":"two-people-of-deoria-died-nine-injured-in-maharajganj-road-accident-deoria-news-c-208-1-deo1004-129083-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महराजगंज सड़क हादसे में देवरिया के दो लोगों की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महराजगंज सड़क हादसे में देवरिया के दो लोगों की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
रियासत अंसारी
-माधोपुर- बरियारपुर में मातम, मृतक और घायलों के घर की माली हालत खराब
- आम तोड़ने पिकअप से सिद्धार्थनगर जाते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखान/बरियारपुर। क्षेत्र से मजदूरों को लेकर आम तोड़ने सिद्धार्थनगर जा रही पिकअप सामने नीलगाय आने पर उसे बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना महराजगंज के बभनौली जंगल गांव के पास शुक्रवार की देर रात हुई। पिकअप में सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि उस पर सवार करीब नौ लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार की रात में एक पिकअप पर सवार होकर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी पांच और बहरामपुर निवासी एक एवं बरियारपुर नगर पंचायत के पांच लोग आम तोड़ने सिद्धार्थनगर जा रहे थे। सामने आई नीलगाय को बचाने में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में माधोपुर गांव निवासी पीयूष यादव और बरियारपुर निवासी रियासत अंसारी की मौत हो गई, जबकि वाहन पर सवार अन्य नौ मजदूर घायल हो गए। एक साथ जिले के दो मजदूरों की मौत और नौ लोगों के घायल होने की जानकारी मिलते ही माधोपुर और बरियारपुर में मातम छा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन महराजगंज के लिए रवाना हो गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
परिजनों की चीत्कार से लोगों की आंखें हो गईं नम
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी पीयूष यादव की मौत की जानकारी मिलते ही पिता बिरजू यादव, माता सलहंती देवी, बहन गुंजा व अंगिरा और भाई लालू दहाड़े मारकर रोने लगे। नगर पंचायत रामपुर कारखाना अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश वर्मा और माधोपुर ग्राम प्रधान अशोक प्रजापति परिजनों को सांत्वना देने के बाद घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। इसी तरह बरियारपुर के रियासत अंसारी के मौत की जानकारी मिलते ही घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। रियासत की पत्नी खैतून निशा हृदय रोग से पीड़ित हैं। इसलिए मौत की सूचना उनको नहीं दी गई, जबकि माता ऐसुन निशा और अन्य स्वजन अंदर ही अंदर रोए जा रहे हैं। रियासत की एक बेटी व दो बेटों की शादी हो गई है, जबकि छोटे बेटे इमरान की अभी शादी नहीं हुई है।