फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two new investigations started in Medical College, patients will be comfortable

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में दो नई जांच शुरू, मरीजों काे होगी सहूलियत

Fri, 21 Jul 2023 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two new investigations started in Medical College, patients will be comfortable
जांच के लिए जमा करना होगा शुल्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में दो नई जांच शुरू की गई है। इससे मरीज के ब्लड के थक्का जमने और पतला होने के बारे में जानकारी हो सकेगी। इसके चालू होने से मरीजों को सहूलित होगी, उन्हें बाहर नहीं जाना। हालांकि इसके लिए उन्हें बाजार से कम शुल्क देना होगा।
मेडिकल कॉलेज के सेंट्रल पैथालाजी में जांच की सुविधा बढ़ रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को व आपरेशन के लिए पीटीआईएनआर व एपीटीटी जांच के लिए डॉक्टर लिखते हैं, लेकिन यहां ये दोनों जांच की सुविधा नहीं थी। पीटीआईएनआर जांच से रक्त के थक्का जमने में लगने वाले समय को मापता है। आईएनआर मूल निर्धारित करने के लिए इसकी तुलना मानक समय से करता है। यह जांच रक्त की दवाओं की खुराक की निगरानी और समायोजन के किया जाता है। जबकि एपीटीटी जांच का उपयोग रक्त को पतला करने वाली दवाओं की प्रभावशीलता का आंकलन दवाओं, रक्तस्राव, विकारों, थक्के के विकारों का निदान करने व इन स्थितियों के उपचार की निगरानी के लिए किया जाता है। इन जांचों के लिए मरीजों की परेशानी को देखते हुए अब मेडिकल कॉलेज में भी दोनों जांच शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसमें पीटीआईएनआर जांच के लिए जहां सौ रुपये चुकाना होगा। वहीं एपीटीटी के लिए 125 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। जबकि निजी सेंटरों पर इसके लिए अधिक कीमत देनी पड़ती है।
विज्ञापन

---------------
इन मरीजों की कराई जाती है जांच
पीटीआईएनआर और एपीटीटी जांच ब्लड की क्लाटिंग और पतला होने की जानकारी के लिए कराया जाता है। डॉक्टर हृदय रोग, लकवा, लीवर के मरीजों की कराई जाती है। इसके अलावा नाक से ब्लड आने तथा हड्डी, सर्जरी के आपरेशन व सिजेरियन प्रसव के समय मरीजों को कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मेडिकल कॉलेज में पीटीआईएनआर और एपीटीटी जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। आने वाले दिनों में जांच की और सुविधा बढ़ेगी।
डॉ. एचके मिश्रा
सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed