फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two lakhs lost in the affair of reconciliation in land dispute

जमीन विवाद में सुलह कराने के चक्कर में गंवाए दो लाख

Mon, 23 May 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two lakhs lost in the affair of reconciliation in land dispute
जमीन विवाद में सुलह कराने के चक्कर में गंवाए दो लाख
विज्ञापन

देवरिया। शहर के सीसी रोड निवासी श्याम बिहारी मद्धेशिया ने जमीन के विवाद का सुलह कराने के लिए एक सरकारी कर्मचारी को दो लाख रुपये दे दिए। इनका आरोप है कि कर्मचारी ने इनकी रकम हड़प ली। श्याम बिहारी ने धमकी दी है कि अगर उन्हें यह रकम नहीं लौटाई गई तो वह मुख्यमंत्री के गोरखपुर कैंप कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगे।
सोमवार को राघव नगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्याम बिहारी ने बताया कि भरौली बाजार के मुंशी गोरखनाथ टोला वार्ड नंबर आठ में जमीन के विवाद में सुलह कराने के नाम पर एक डॉक्टर के कहने पर जिले के सरकारी कर्मचारी को डेढ़ साल पहले उन्होंने दो लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

कहा कि वह न तो वह रुपये वापस कर रहा है और न ही भूमि का विवाद सुलह करा रहा है। आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। श्याम बिहारी ने कहा कि अगर रुपये नहीं मिले तो वह मुख्यमंत्री के गोरखपुर कैंप कार्यालय के सामने आत्मदाह करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी सरकारी कर्मचारी ने रुपये लिए हैं तो इसकी शिकायत मुझसे की जानी चाहिए। मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी। अब तक मेरे सामने यह मामला नहीं आया है। - राजेश कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed