फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two killed, two injured in road accidents

Deoria News: सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Thu, 17 Aug 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in road accidents
बाइक सवार की टेलर के चपेट में आने के बाद घटना स्थल रामलक्ष्न चौराहे पर लगी भीड।संवाद
देवरिया। सदर और रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम रुद्रपुर के बिठ्ठलपुर गांव निवासी सिकंदर निषाद (23) निवासी लुअठही अपनी मौसी के घर से मिलकर बहन के घर करमेल जा रहे थे। रामलक्षन चौराहे के पहले पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। सिकंदर बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर ठीक उसी समय सामने से आ रही ट्रेलर की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मां सूरसती देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। पत्नी रजनी पति की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो जा रहीं थीं। सिकंदर के दो बच्चे मोनिका (3) तीन और मनीष (1) हैं। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन

दूसरी घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया मल्ल चौराहा के पास बृहस्पतिवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया गया। भलुअनी थानाक्षेत्र के पड़ड़ी गांव के सुनील (34) पुत्र त्रिभुवन का सुरौली के पकड़ी गांव में मामा घर है। दोपहर को अपने मामा के घर से बाइक से अकेले महुआडीह चौराहा स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करने जा रहे थे। परसिया मल्ल चौराहा के पास सामने से आ रही बाइक की उनके बाइक की आमने सामने भिडंत हो गई। सुनील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। वह भी घायल हो गए। वह बलिया जिला के बताए जा रहे हैं। वह पांडेय चक से देवरिया की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed