{"_id":"684091dc3ab940974007e478","slug":"two-injured-in-collision-between-two-bikes-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-155241-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में दो घायल
Thu, 05 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। दो बाइकोंं की टक्कर में दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के नेवदा गोपालपुर गांव निवासी संतोष प्रसाद (30) बुधवार को बाइक से भागलपुर की तरफ आ रहे थे। भागलपुर-मईल मार्ग पर देवसिया गांव के दक्षिण पहुंचे थे। इसी बीच लार क्षेत्र के देवसिया गांव निवासी योगेंद्र यादव उम्र (55) बाइक से भागलपुर से गांव जा रहे थे।
दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। राहगीरों ने दोनों को पीएचसी भागलपुर पहुंचाया। प्रभारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल योगेंद्र यादव को देवरिया रेफर किया गया है। संवाद