फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two girls want to marriage each other

Deoria News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद हुआ प्यार, अब शादी की जिद पर अड़ीं दो युवतियां

Fri, 07 Apr 2023 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Fri, 07 Apr 2023 10:18 AM IST
सार

तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की छह माह पूर्व इंस्टाग्राम पर मुरादाबाद की एक युवती से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने लगा। देखते ही देखते दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गईं। दो युवतियों के प्रेम की कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
two girls want to marriage each other
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock.com

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की छह माह पूर्व इंस्टाग्राम पर मुरादाबाद की एक युवती से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने लगा। देखते ही देखते दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गईं। दो युवतियों के प्रेम की कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की ग्रेजुएट युवती का संबंध इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान मुरादाबाद की एक युवती से हो गया। दोनों के बीच बातचीत करीब छह माह तक चल रहा। लड़की की मां ने जब मोबाइल खोल कर चैटिंग देखी तो अपनी बेटी को डांट फटकार लगाई। जिससे नाराज होकर तीन दिन पहले युवती घर छोड़कर मुरादाबाद की युवती से मिलने वहां पहुंच गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पत्नी को चादर चढ़ाने भेजा दरगाह, पिता ने झूठी शान के लिए बेटी को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस के दबाव के नाते जब मामला बढ़ा तो दोनों युवतियां वापस तरकुलवा थाने आकर शादी की जिद पर अड़ गईं और एक साथ रहने की कस्मे खाने ने लगीं। परिजनों के लाख समझाने के बाद भी दोनों युवतियां अपने घर जाने के लिए राजी नहीं हो रही थी। तरकुलवा की युवती फिर से मुरादाबाद की युवती के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।

समाचार लिखे जाने तक परिजन और पुलिस उसे समझाते रहे, लेकिन वह किसी की भी नहीं सुनी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई है। कानूनन दोनों बालिग हैं और निर्णय लेने के लिए दोनों स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed