{"_id":"68fd209bcdc7c6fbab068de7","slug":"two-friends-were-beaten-up-over-a-feud-10-have-been-charged-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166367-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रंजिश में दो दोस्तों की पिटाई, 10 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रंजिश में दो दोस्तों की पिटाई, 10 पर केस
Sun, 26 Oct 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के खोरमा गांव में रंजिश में कुछ लोगों ने दो दोस्तों की पिटाई कर दी। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया। पुलिस ने पांच नामजद सहित 10 लोगों पर केस दर्ज किया है।
गांव के चंद्रशेखर त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह गांव के चौराहे पर अपने मैरिज हॉल पर दोस्त विजय यादव के साथ बैठे थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने डंडे और धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के विशाल, गया, शुभम, चंद्रभूषण, अशोक और पांच अज्ञात समेत 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। संवाद