{"_id":"65aec9e17286558ff408f707","slug":"two-dozen-criminals-entered-the-house-and-attacked-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-18043-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो दर्जन मनबढ़ों ने घर में घुसकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो दर्जन मनबढ़ों ने घर में घुसकर किया हमला
विज्ञापन
-शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देख भागे युवक
-सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो बाइकें अपने कब्जे में लीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। जब पूरा देश श्रीराम उत्सव में जुटा था। हर जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। उसी बीच दोपहर लगभग एक बजे बाइक सवार 12 से अधिक मनबढ़ युवक हाॅकी, डंडा, ईंट पत्थर लेकर लार थाना क्षेत्र के धनगड़ा गांव में एक व्यक्ति के घर पर चढ़ कर मारपीट करने लगे। घर के लोग घरों में दुबक गए।
शोर सुनकर गांंव के लोग जब हरिश्चंद्र दुबे के यहां पहुंचे तो दर्जनों मन बढ़ युवकों को देखकर दंग रह गए। किसी ने 112 पर फोन किया। पुलिस की गाड़ी जब गांव में पहुंची तो युवक भाग गए। इस भगदड़ में उनकी दो बाइकें मौके पर ही छूट गईं, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
इस मामले में गांव के हरिश्चंद्र दुबे ने दूसरे गांवों के 9 नामजद सहित तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि घर में तमंचा और फाइटर, लाठी- डंडे से लैस 12 से अधिक अराजक तत्व सोमवार दोपहर 1:00 बजे उनके घर में घुस गए। उनका आलम यह रहा कि उनके दरवाजे पर पहुंचकर उनके लड़के को मारने-पीटने लगे, विरोध करने पर ईंट- पत्थर चलाने लगे।
विज्ञापन
शोर सुन करके जुटे ग्रामीणों ने उनको खदेड़ा तो वह दो बाइकें छोड़कर फरार हो गए। गांव वालों ने 112 नंबर की पुलिस को सूचना दिया, सूचना पर पहुंची पीआरबी की टीम ने मौके से दो बाइक को बरामद किया। इस मामले में हरिश्चंद्र दुबे ने 9 नामजद लोगों सहित तीस अज्ञात पर घर में घुसकर मारपीट करना, जानमाल की धमकी देने व तोड़फोड़ करने, पथराव करने के मामलों में नामजद तहरीर दी है।
.....
कोट-
सूचना पर पुलिस धनगड़ा गांव में गई थी। हरिश्चंद्र दुबे के लड़के से कोई पुराना विवाद था, उसी को लेकर कुछ दूसरे गांव के युवक एकत्रित होकर एक साथ उनके घर पर चले गए थे।किसी को जाहिर चोट नहीं है। पुलिस दो मोटरसाइकिल मौके से बरामद की है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
-कपिल देव चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, लार