फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two crores given to dependents of 666 deceased

Deoria News: 666 मृतक आश्रितों को दो करोड़ दिए

Mon, 19 Aug 2024 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two crores given to dependents of 666 deceased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों के मृतक आश्रितों को जिला समाज कल्याण ने 666 परिवारों को इस वित्तीय वर्ष में दो करोड़ रुपये बांटा है। इसके तहत मृतक आश्रित को 30000 हजार रुपये एकमुश्त रकम दी जाती है।
जिला समाज कल्याण ने चालू वित्त वर्ष में फिर दो करोड़ रुपये की मांग की है। प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही धन आ जाएगा। योजना का लाभ केवल उन्हीं गरीब परिवारों को दिया जाता, जिनके मुखिया की किसी कारणवश मृत्यु हो गई है, और परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवारों को प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

---
क्या है योजना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना चलाई जाती है। इस योजना के माध्यम से यदि राज्य के किसी परिवार के एकमात्र कमाने वाले मुख्य की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में सरकार द्वारा परिवार को 30000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किया जाता है। यदि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार का मुखिया का किसी कारण उसकी मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को आजीविका चलाने दिक्कतें होती हैं। परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का आरंभ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। मृत्यु सहायता योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा, जिनके मुखिया की मृत्यु हुई है, और मुखिया की आयु 18 से 59 वर्ष के बीच होगी। योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों के आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक आय 56,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और ग्रामीण क्षेत्रों के परिवार की वार्षिक आय 46080 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्र को बीपीएल कार्ड धारी हाेना आवश्यक है।
--------
इस वित्तीय वर्ष में शासन से दो करोड़ की फिर डिमांड की गई है। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। धन आते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
-जैसवार लाल बहादुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed