{"_id":"6584772e45048a58060f1792","slug":"two-cow-smugglers-arrested-in-gangster-case-sent-to-jail-deoria-news-c-208-1-deo1003-15560-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गैंगस्टर में निरुद्ध दो गो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गैंगस्टर में निरुद्ध दो गो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
Thu, 21 Dec 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरियारपुर थाने में तकरीबन एक माह पहले हुई थी कार्रवाई, तभी से पुलिस कर रही थी तलाश
खुखुंदू। गैंगस्टर में निरुद्ध दो गो तस्करों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया। बरियारपुर थाने में तकरीबन एक माह पहले बिहार के दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्करों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज है। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर खुखुंदू दिलीप सिंह कर रहे थे।
बृहस्पतिवार को दोनों पशु तस्कर कही भागने की फिराक में थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध सोनूघाट में खड़े होकर कही जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे है। सूचना मिलते ही मयफोर्स मौके पर पहुंच दोनों को दबोच लिया गया। दोनों के खिलाफ एक माह पहले बरियारपुर थाने में उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। तभी से इनकी तलाश चल रही थी। बृहस्पतिवार को सफलता मिली है। अभियुक्त अनवर शाह और करमुल्ला शाह निवासी अहिरौली दुबौली टोला तकिया थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार के खिलाफ बरियारपुर थाने के अलावा कसया, पटहेरवा सहित अन्य कई थानों में भी गौ तस्करी का केस दर्ज है। दोनों तस्करों को गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई में जेल भेजा गया है।